• Tue. Apr 21st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिलाधिकारी शाहजहांपुर की अध्यक्षता में भैंसी नदी के संबंध में बैठक सम्पन्न

ByTen News One Desk

Apr 20, 2026
3 Views

जिलाधिकारी शाहजहांपुर की अध्यक्षता में भैंसी नदी के संबंध में बैठक सम्पन्न


टेन न्यूज़ ii 20 अप्रैल 2026 ii डीपी सिंह @डेस्क न्यूज़
शाहजहांपुर

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के बिस्मिल सभागार में भैंसी नदी की खुदाई के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने नदी की खुदाई, पुलियों के पुनः निर्माण एवं वृक्षारोपण पर चर्चा की।

जिलाधिकारी ने बताया कि गत वर्ष लगभग 56 किलोमीटर खुदाई के बाद जो शेष बची 20 किलोमीटर विकासखंड बण्डा अंतर्गत खुदाई कराई जाए। 20 किलोमीटर खुदाई के लिए 10 पॉइंट चिन्हित किए गए हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक पॉइंट पर दो-दो जेसीबी लगाकर 28 अप्रैल से भैंसी नदी खुदाई का कार्य प्रारंभ कर दिया जाए।

जिलाधिकारी ने डीसी मनरेगा को निर्देश दिए कि नदी के एक किलोमीटर के दायरे के तालाबों को खुदाई कराकर नदी में मिलाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि खुदाई के बाद वृक्षारोपण का भी कार्य कराया जाए। जिलाधिकारी ने खुदाई के समय क्षेत्रीय लेखपाल एवं सेक्रेटरी की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा की पैमाइश के लिए राजस्व निरीक्षक की भी ड्यूटी लगाइ जाए। नदी के ऊपर पुलिया को पुनः बनाने हेतु प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी तैयारियां पूर्ण कर 15 मई तक नदी का खुदाई का कार्य पूर्ण कर लिया जाए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ अपराजिता सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार एवं पुवायां क्षेत्र के नदी खुदाई में सहयोग करने वाले संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!