• Mon. Apr 20th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

नाबालिग बेटी को भगाकर ले जाने का आरोप, पीड़ित ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

ByTen News One Desk

Apr 20, 2026
2 Views

नाबालिग बेटी को भगाकर ले जाने का आरोप, पीड़ित ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार


टेन न्यूज़ ii 20 अप्रैल 2026 ii राकेश कुमार/रामवीर,
बरेली। जनपद के थाना क्योलडिया क्षेत्र के ग्राम बिजासिन निवासी रमेश पाल ने अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने का आरोप गांव के ही युवक अभिषेक पर लगाया है। पीड़ित ने इस मामले में न्याय की गुहार लगाते हुए एसएसपी बरेली को प्रार्थना पत्र सौंपा है।

पीड़ित रमेश पाल के अनुसार, गांव का ही रहने वाला अभिषेक उनकी नाबालिग पुत्री को अपने साथ भगा ले गया। घटना की सूचना तत्काल थाना क्योलडिया पुलिस को दी गई, जिस पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। हालांकि, पीड़ित का आरोप है कि घटना के लगभग 20 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस न तो आरोपियों को गिरफ्तार कर पाई है और न ही उसकी पुत्री को बरामद कर सकी है।

पीड़ित ने यह भी बताया कि आरोपी पक्ष के लोग लगातार उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि आरोपियों द्वारा गांव छोड़ने तक की धमकी दी जा रही है, जिससे उनका परिवार भयभीत और असुरक्षित महसूस कर रहा है।

परेशान पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र देकर अपनी नाबालिग पुत्री को सकुशल बरामद कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

रिपोर्टर: राकेश कुमार रामवीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!