• Wed. Jul 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जीएफ कालेज में ईवीएम एवं वीवी पैट के कमीशनिंग कार्य का जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया निरीक्षण

ByTen News One Desk

May 9, 2024
203 Views

जीएफ कालेज में ईवीएम एवं वीवी पैट के कमीशनिंग कार्य का जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया निरीक्षण



टेन न्यूज़ !! ०९ मई २०२४ !! डीपी सिंह डेस्क@शाहजहांपुर


लोकसभा सामान्य 2024 तथा ददरौल विधानसभा क्षेत्र के उप निर्वाचन दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने जीएफ कॉलेज में चल रहे ईवीएम एवं वीवी पैट के कमीशनिंग कार्यों का निरीक्षण किया।

कार्य सुचारू रूप से संचालित पाया गया। संबंधित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी तैनात पाए गए। डीईओ ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों कर्मचारियों से कमीशनिंग कार्य के सम्बन्ध में जानकारी ली तथा उन्होने एआरओ से डिस्पैच एवं मॉकपोल के सम्बन्ध में जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान डीईओ ने कमीशनिंग कार्य मे लगे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित समयवधि में कार्य पूर्ण करने के निर्दश दिये। उन्होने कमीशनिंग एवं सीलिंग कार्य को गंभीरतापूर्वक करने हेतु निर्देशित किया। उन्होने कहा कि सभी कार्य निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार ही सम्पन्न कराये जाये।

डीईओ ने सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम से कैमरों के संचालन को देखा तथा निर्देश दिये कि सभी सीसीटीवी कैमरे निरंतर संचालित रहे यह सुनिश्चित किया जाये। परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था देख कर डीईओ ने नाराजगी व्यक्त करते हुये सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखने के निर्देश दिये।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!