जमीन विवाद को लेकर मारपीट और जान से मारने की धमकी, पीड़ित ने SP से लगाई न्याय की गुहार

टेन न्यूज़ !! २२ सितम्बर २०२६ !! राहुल विश्वकर्मा ब्यूरो, महोबा
महोबा जनपद मुख्यालय में दबंगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है पीड़ित ने दबंगों की दबंगई से परेशान होकर पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है
AUNCOR = जनपद मुख्यालय मुहाल कसौरा टोरी निवासी अय्यूब पुत्र इंदू ने एसपी शशांक सिंह को दिए शिकायती पत्र में बताया कि शनिवार को रात करीब 10 बजे जब वह अपने घर पर था, तभी मोहल्ले के ही मम्मा सफी पुत्र जुम्मा हाफिज और उनके लड़के इरशाद व नवाजिस व मम्मा व शहनवाज पुत्र नवाजिस निवासी कसौराटोरी उसके घर पर आए आरोप है कि दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मना करने पर एक राय होकर प्रार्थी और घर में मौजूद महिलाओं के साथ बुरी तरह मारपीट की पीड़ित का आरोप है कि विवाद उसकी जमीन को लेकर है।
दबंग उक्त भूमि पर कब्जा करना चाहते हैं और उसे अपनी ही जमीन पर मकान नहीं बनाने दे रहे हैं। जबरन कह रहे हैं कि मकान हमारा है। इसी विवाद के चलते दबंगई के बल पर परिवार को दहशत में डालकर जमीन पर कब्जा करने की फिराक में हैं पीड़ित ने बताया कि दबंगों से उसे और उसके परिवार को जान व माल का अत्यधिक खतरा है।
उसने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए और उसके व उसके परिवार की जान-माल की रक्षा की जाए।एसपी ने मामले की जांच करा कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।