• Tue. Sep 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कबरई के गणेश पंडालों में उमड़ी भक्तों की भीड़, आस्था में सराबोर दिखे कस्बेवासी

ByTen News One Desk

Sep 22, 2026
6 Views

कबरई के गणेश पंडालों में उमड़ी भक्तों की भीड़, आस्था में सराबोर दिखे कस्बेवासी


टेन न्यूज़ !! २२ सितम्बर २०२६ !! रिपोर्ट: राहुल विश्वकर्मा ब्यूरो 

कबरई (महोबा)। कस्बे में गणेश महोत्सव धूमधाम और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। विभिन्न स्थानों पर स्थापित गणेश पंडालों में सुबह-शाम पूजा-अर्चना, आरती और प्रसाद वितरण का आयोजन किया जा रहा है। गणेश पंडालों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है, जिससे पूरा कस्बा भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आ रहा है।

कबरई कस्बे में युवा हिंदू सेवा समिति द्वारा पिछले कई वर्षों से थाने के सामने गणेश पंडाल स्थापित किया जाता है। इस वर्ष भी यहां विधि-विधान से भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित कर नियमित पूजा-पाठ और भव्य आरती की जा रही है। इसके अलावा हनुमान मंदिर के पीछे भी गणेश प्रतिमा स्थापित की गई है। दोनों पंडालों में सुबह और शाम बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भगवान गणपति की पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।

पंडालों में धार्मिक गीतों और भजनों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। कस्बे के समाजसेवी और श्रद्धालु भी पंडालों में पहुंचकर भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। वहीं, कबरई पुलिस द्वारा पंडालों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है।

इस मौके पर समिति के अध्यक्ष शांतनु तिवारी, राजेश सोनी, शेखर नामदेव, अमित तिवारी, ऋषिराज, आलोक गुप्ता, निक्की, कज्जू रखौल्या, रूपेंद्र सिंह, अतुल यादव, राहुल विश्वकर्मा, कंचन सोनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

समिति के पदाधिकारियों ने प्रशासन से अपील की है कि आरती के समय से रात 11 बजे तक कस्बे में भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और गणेश महोत्सव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!