“माटीकला ऋण योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 10 लाख तक मिलेगा लोन व 25% सब्सिडी“

टेन न्यूज़ ii 21 अप्रैल 2026 ii ब्यूरो चीफ: रामजी पोरवाल
औरैया। मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना एवं माटीकला कौशल विकास योजना के तहत माटीकला से जुड़े उद्यमियों के लिए ऋण हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह जानकारी जिला ग्रामोद्योग अधिकारी चन्द्र प्रकाश ने दी।
उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को अधिकतम 10 लाख रुपये तक का ऋण प्रदान किया जाएगा, जिसमें पूंजीगत ऋण पर 25 प्रतिशत की एकमुश्त सब्सिडी का प्रावधान है। योजना का उद्देश्य माटीकला व्यवसाय को बढ़ावा देना और अधिक से अधिक लोगों को स्वरोजगार से जोड़ना है।
आवेदन के लिए लाभार्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होना तथा कक्षा 8 उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। साथ ही ऋण लेने से पूर्व संबंधित प्रशिक्षण प्राप्त करना भी आवश्यक होगा।
इच्छुक अभ्यर्थी 30 मई 2026 तक अपने आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों के साथ जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, इंदिरा नगर, नीलकंठ हाउस, दिबियापुर (औरैया) में कार्यालय दिवसों में जमा कर सकते हैं।
आवेदन के साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, एक फोटो, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, अनापत्ति प्रमाण पत्र एवं शैक्षिक योग्यता के प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 958050316 पर संपर्क कर सकते हैं।
