जनसुनवाई में लापरवाही पर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, एसपी का सख्त एक्शन
टेन न्यूज़ ii 21 अप्रैल 2026 ii राकेश सिंह ब्यूरो
सुलतानपुर। पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने जनसुनवाई में लापरवाही बरतने पर कड़ा रुख अपनाते हुए गोसाईगंज थाना प्रभारी श्याम सुंदर को लाइन हाजिर कर दिया है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, जनसुनवाई से जुड़े मामलों में अपेक्षित संवेदनशीलता और तत्परता न दिखाने पर एसपी ने यह सख्त कदम उठाया। पुलिस अधीक्षक चारु निगम लगातार अनुशासनहीनता और शासन की मंशा के विपरीत कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई कर रही हैं।
इस हालिया कार्रवाई को विभाग में कड़ा संदेश माना जा रहा है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदारी तय कर सख्त कदम उठाए जाएंगे।
