• Fri. Apr 24th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर में लाला बुलाकी दास इंटर कॉलेज का परिणाम 87.71% रहा

ByTen News One Desk

Apr 24, 2026
4 Views

तिलहर में लाला बुलाकी दास इंटर कॉलेज का परिणाम 87.71% रहा


टेन न्यूज़ ii 24 अप्रैल 2026 ii अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर
तिलहर। लाला बुलाकी दास बाबू राम सहाय महिला इंटर कॉलेज का वर्ष 2026 का इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। कॉलेज का कुल परीक्षा परिणाम 87.71 प्रतिशत रहा।
घोषित परिणाम के अनुसार कुल 115 छात्राओं में से 100 छात्राएं उत्तीर्ण हुईं, जबकि 14 छात्राएं अनुत्तीर्ण रहीं।

मानविकी वर्ग का परिणाम 84.81 प्रतिशत रहा, जिसमें चांदनी ने 75.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, शुभांगी ने 75 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान तथा श्रद्धा सक्सेना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विज्ञान वर्ग में आफ्सा ने 69.47 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि इफलाह द्वितीय एवं मांशी देवी तृतीय स्थान पर रहीं।

व्यावसायिक वर्ग में फरिया खान प्रथम, कुल्सुम द्वितीय तथा फलक मिर्जा एवं रेनू ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कॉलेज की प्रधानाचार्या अनीता पाण्डेय ने सभी सफल छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!