• Fri. Apr 24th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

हमीरपुर: सैकड़ों विद्युत मीटर उखाड़े, उपखंड कार्यालय में उपभोक्ताओं का धरना

ByTen News One Desk

Apr 24, 2026
3 Views

हमीरपुर: सैकड़ों विद्युत मीटर उखाड़े, उपखंड कार्यालय में उपभोक्ताओं का धरना


टेन न्यूज़ ii 24 अप्रैल 2026 ii रिपोर्टर: अभय द्विवेदी | लोकेशन: जिला हमीरपुर
जनपद हमीरपुर के मौदहा उपखंड विद्युत कार्यालय में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने अपने-अपने विद्युत मीटर उखाड़कर कार्यालय परिसर में धरना शुरू कर दिया।

बताया जा रहा है कि इस प्रदर्शन में महिलाओं की भी बड़ी भागीदारी रही, जिन्होंने कथित तौर पर राजनीतिक दलों के संरक्षण में बिजली विभाग के कार्यालय का घेराव किया।

धरने और हंगामे के चलते बिजली बिल जमा करने पहुंचे अन्य उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कार्यालय का कामकाज पूरी तरह बाधित हो गया, वहीं इमरजेंसी सेवाएं भी प्रभावित हुईं।

मौके पर मौजूद अवर अभियंता (जेई) ने बताया कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई।

फिलहाल मामला मौदहा उपखंड कार्यालय से जुड़ा है, जहां प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!