• Fri. Apr 24th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

रायबरेली में भीषण गर्मी का असर, स्कूलों के समय में बदलाव, जिलाधिकारी ने दिए शख्त आदेश

ByTen News One Desk

Apr 24, 2026
3 Views

रायबरेली में भीषण गर्मी का असर, स्कूलों के समय में बदलाव, जिलाधिकारी ने दिए शख्त आदेश


टेन न्यूज़ ii 24 अप्रैल 2026 ii वसीम खान ब्यूरो
रायबरेली। जनपद में बढ़ती भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों के समय में बदलाव के निर्देश जारी किए हैं।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि निर्धारित समय के बाद यदि कोई भी विद्यालय संचालित होता पाया गया, तो संबंधित प्रबंधन के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, आम जनमानस को राहत देने के लिए नगर पालिका क्षेत्र में जगह-जगह पेयजल के मटके रखवाए गए हैं, ताकि राहगीरों को गर्मी में राहत मिल सके।

इसके अलावा, पशुओं को भीषण गर्मी से बचाने के लिए गौशालाओं में पंखे और कूलर की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा चारे और पानी की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे लू से बचाव के लिए दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचें और अपने आवश्यक कार्य सुबह या शाम के समय ही निपटाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!