जिलाधिकारी ने छात्र को साइकिल व उपहार देकर किया सम्मानित, शिक्षकों को भी मिला सम्मान
टेन न्यूज़ ii 28 अप्रैल 2026 ii रामचंद्र सक्सेना ब्यूरो, पीलीभीत
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMS) वर्ष 2026-27 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने हेतु गांधी सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने जिला टॉपर अनुज कुमार (पुत्र श्री धर्मेंद्र कुमार), छात्र पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय कैंच, विकास क्षेत्र मरौरी को साइकिल एवं अन्य उपहार देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर जनपद के कुल 157 चयनित विद्यार्थियों की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने वाले शिक्षकों के साथ-साथ जनपद एवं राज्य स्तर के मेंटर्स को प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: रामचंद्र सक्सेना, जिला ब्यूरो चीफ, पीलीभीत
