• Tue. Apr 28th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कटरा उपचुनाव में बड़ा उलटफेर! रचना गुप्ता की बढ़ती ताकत से दिग्गज प्रत्याशी की साख डगमगाई

ByTen News One Desk

Apr 28, 2026
2 Views

कटरा उपचुनाव में बड़ा उलटफेर! रचना गुप्ता की बढ़ती ताकत से दिग्गज प्रत्याशी की साख डगमगाई


टेन न्यूज़ ii 28 अप्रैल 2026 ii डीपी सिंह @डेस्क न्यूज़, शाहजहांपुर
कटरा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव में एक नया मोड़ आ गया है। निर्दलीय प्रत्याशी रचना सचिन गुप्ता का बढ़ता जनाधार चुनावी समीकरणों को पूरी तरह बदलता दिख रहा है। चुनावी माहौल में तेजी के साथ हो रहे इस बदलाव ने मुकाबले को बेहद दिलचस्प बना दिया है। वहीं अपनी जीत का दावा करने वाले एक प्रत्याशी की साख एक बार फिर डूबती नजर आने लगी।

आपको बतातें चलें कि रचना सचिन गुप्ता, जो पहले भाजपा की वरिष्ठ नेत्री के रूप में जानी जाती थीं, जिन्होंने भाजपा से टिकट न मिलने के बाद निर्दलीय मैदान में उतरकर सबको चौंका दिया था।

उन्होंने सत्ता की परवाह न करते हुए स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने का फैसला किया। इस फैसले को उस समय एक बड़ा राजनीतिक जोखिम माना जा रहा था, लेकिन अब यह कदम उनके लिए मजबूती का कारण बनता दिखाई दे रहा है।

जनसंपर्क अभियान के दौरान रचना गुप्ता लगातार क्षेत्र में सक्रिय नजर आ रही हैं। वह घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात कर रही हैं, उनकी समस्याएं सुन रही हैं और समाधान का भरोसा दिला रही हैं। उनके साथ चल रही समर्थकों की भीड़ इस बात का संकेत दे रही है कि उन्हें जमीनी स्तर पर अच्छा समर्थन मिल रहा है।

खास बात यह है कि उनका समर्थन केवल एक वर्ग तक सीमित नहीं है, बल्कि नगर के विभिन्न समाजों से भी उन्हें सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

रचना गुप्ता के पति सचिन गुप्ता ने कहा, “कटरा की जनता अब बदलाव के मूड में है। हम लोग केवल चुनाव लड़ने नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास के लिए मैदान में उतरे हैं। हमें हर समाज और हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। जो लोग वोटिंग से पहले ही अपनी जीत के बड़े-बड़े दावे कर रहे थे, अब उनकी साख जनता के बीच कमजोर पड़ती नजर आ रही है। इस बार जनता काम, ईमानदारी और पारदर्शिता के आधार पर अपना प्रतिनिधि चुनेगी।”

उन्होंने आगे कहा कि चुनाव में जनता की भागीदारी सबसे अहम है और हर मतदाता को अपने अधिकार का प्रयोग करते हुए सही उम्मीदवार का चयन करना चाहिए। उनका मानना है कि यह चुनाव केवल एक पद का नहीं, बल्कि कटरा के भविष्य की दिशा तय करने का अवसर है।

राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो रचना सचिन गुप्ता का बढ़ता जनाधार चुनावी समीकरणों में बड़ा बदलाव ला सकता है। निर्दलीय होने के बावजूद जिस तरह से उन्हें समर्थन मिल रहा है, वह अन्य (खासकर एक) प्रत्यासी / प्रत्याशियों के लिए चुनौती बनता जा रहा है।

कटरा नगर पंचायत में उपचुनाव अब काफ़ी रोचक होता जा रहा रहा है, जहां हर प्रत्याशी अपनी पूरी ताकत झोंक रहा है। लेकिन जिस तरह से रचना गुप्ता की लोकप्रियता बढ़ रही है, उससे साफ है कि चुनावी तस्वीर अंतिम समय तक रोमांचक बनी रहेगी और परिणाम चौंकाने वाले हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!