• Sat. May 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

पैतृक जमीन पर दबंग का कब्जा! न्याय के लिए डीएम कन्नौज की चौखट पर पहुंचा पीड़ित, कार्रवाई न हुई तो धरने की चेतावनी

ByTen News One Desk

May 2, 2026
5 Views

पैतृक जमीन पर दबंग का कब्जा! न्याय के लिए डीएम कन्नौज की चौखट पर पहुंचा पीड़ित, कार्रवाई न हुई तो धरने की चेतावनी


टेन न्यूज़ ii 02 मई 2026 ii रिपोर्ट: नीरज प्रताप सिंह
लोकेशन: छिबरामऊ

कन्नौज। जनपद के तालग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत मौजा पंनगवा के ग्राम सभापुर में पैतृक जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। पीड़ित अमर सिंह ने संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री से न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित अमर सिंह के अनुसार, उनके पास गांव में 11 डिसमिल पैतृक आरजी भूमि है, जिसमें से 5 डिसमिल जमीन पर उनका कब्जा है, जबकि शेष 6 डिसमिल जमीन पर गांव के ही शीशपाल ने जबरन कब्जा कर लिया है।

वहीं, अमर सिंह के पुत्र सुधीर यादव का कहना है कि इस मामले को लेकर वे पहले भी कई बार जिलाधिकारी कन्नौज और उपजिलाधिकारी छिबरामऊ को शिकायती पत्र दे चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

पीड़ित परिवार ने चेतावनी दी है कि यदि इस बार भी उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की गई, तो वे अधिवक्ताओं के साथ मिलकर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने संबंधित विभाग को निष्पक्ष जांच कर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं और पीड़ित को न्याय का भरोसा दिलाया है।
फिलहाल, यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और अब सभी की निगाहें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं।

टेन न्यूज के लिए छिबरामऊ कन्नौज से नीरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!