• Sun. May 3rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

ढेकियाजुली में कांग्रेस प्रत्याशी का बड़ा दावा—“जनता का समर्थन जीत में बदलेगा!”

ByTen News One Desk

May 3, 2026
3 Views

ढेकियाजुली में कांग्रेस प्रत्याशी का बड़ा दावा—“जनता का समर्थन जीत में बदलेगा!”


टेन न्यूज़ ii 03 मई 2026 ii प्रशांत वैश्य ब्यूरो, सोनितपुर, असम
असम के 65 नंबर ढेकियाजुली विधानसभा क्षेत्र में चुनाव परिणाम से ठीक पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस प्रत्याशी बातास ओरांग ने अपनी जीत को लेकर मजबूत भरोसा जताया है।

मीडिया से बातचीत में बातास ओरांग ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें जनता का व्यापक समर्थन मिला है, जो निश्चित रूप से परिणाम में दिखाई देगा। उन्होंने दावा किया कि इस बार क्षेत्र की जनता बदलाव के मूड में है और कांग्रेस को मौका देने के लिए तैयार है।

कांग्रेस उम्मीदवार ने अपने अभियान में विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्थानीय समस्याओं को प्रमुख मुद्दा बताया। उनका कहना है कि उन्होंने हर वर्ग तक पहुंचने और लोगों की समस्याओं को करीब से समझने का प्रयास किया है।

उन्होंने यह भी कहा कि ढेकियाजुली में अब भी कई बुनियादी समस्याएं मौजूद हैं, जिनके समाधान के लिए उन्होंने ठोस योजना तैयार की है। अगर जनता उन्हें मौका देती है, तो वे प्राथमिकता के आधार पर इन समस्याओं पर काम करेंगे।

अब सबकी नजर 4 मई को आने वाले चुनाव परिणाम पर टिकी है, जहां यह साफ होगा कि ढेकियाजुली की जनता किसे अपना प्रतिनिधि चुनती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!