• Mon. May 4th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर में बदहाल सड़कें: जल निगम की खुदाई के बाद वर्षों से नहीं हुआ निर्माण, जनता परेशान

ByTen News One Desk

May 4, 2026
9 Views

तिलहर में बदहाल सड़कें: जल निगम की खुदाई के बाद वर्षों से नहीं हुआ निर्माण, जनता परेशान


टेन न्यूज़ !! ०४ मई २०२६ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर

शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र में लोगों की सबसे बड़ी समस्या बदहाल सड़कों और गलियों की बनी हुई है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि वर्षों पहले जल निगम द्वारा पाइपलाइन डालने के लिए शहर की सड़कों, गलियों और मुख्य मार्गों को खोद दिया गया था, लेकिन काम पूरा होने के बाद उन्हें आज तक ठीक नहीं कराया गया।

स्थिति यह है कि कई मोहल्लों में सड़कें पूरी तरह जर्जर हो चुकी हैं। जगह-जगह गड्ढे, उखड़ी हुई सड़कें और जलभराव के कारण लोगों का निकलना दूभर हो गया है। बरसात के दिनों में हालात और भी बदतर हो जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है और रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित होती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित विभागों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सवाल यह उठ रहा है कि आखिर इतने वर्षों से यह समस्या जस की तस क्यों बनी हुई है? जनप्रतिनिधि, नेता और समाजसेवी इस मुद्दे पर खामोश क्यों हैं?

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़कों का पुनर्निर्माण कराया जाए, ताकि उन्हें इस समस्या से राहत मिल सके। साथ ही जिम्मेदार विभागों की जवाबदेही तय करने की भी मांग उठ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!