• Sun. May 10th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

निगोही पुलिस को सफलता, बिजली तार चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ByTen News One Desk

May 10, 2026
9 Views

निगोही पुलिस को सफलता, बिजली तार चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार


टेन न्यूज़ !! १० मई २०२६ !! डेस्क न्यूज़, शाहजहांपुर

शाहजहांपुर जनपद के थाना निगोही पुलिस ने बिजली तार चोरी के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया 17 किलो सरकारी डॉग तार बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर अपराध रोकथाम अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक निगोही के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, 2 अप्रैल 2026 को गौरव कुमार निवासी पैना खुर्द थाना सिंधौली की तहरीर पर थाना निगोही में मुकदमा संख्या 153/2026 धारा 305/331(6) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पहले ही तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

शनिवार 10 मई को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम उदरिया अंडरपास के पास बनी पुलिया से वांछित अभियुक्त कुन्नू उर्फ अर्जुन पुत्र रतिपाल, निवासी ग्राम उदरिया थाना निगोही को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 17 किलो सरकारी बिजली का डॉग तार बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की भी बढ़ोतरी की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र करीब 19 वर्ष बताई गई है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक यशपाल सिंह, कांस्टेबल अश्वनी कुमार, सचिन कुमार एवं अंकित कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!