• Sun. May 10th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

लेखपाल संघ ने 9 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

ByTen News One Desk

May 10, 2026
4 Views

लेखपाल संघ ने 9 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन


टेन न्यूज़ ii 10 मई 2026 ii ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल
औरैया। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उप शाखा तहसील बिधूना के पदाधिकारियों ने अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर उपजिलाधिकारी गरिमा सोनकिया को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन तहसील अध्यक्ष रोहित यादव के नेतृत्व में दिया गया, जिसमें लेखपालों की विभिन्न लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई।

इस दौरान तहसील अध्यक्ष रोहित यादव ने कहा कि लेखपालों की लंबित मांगों के प्रति अधिकारियों द्वारा उदासीनता बरती जा रही है, जिससे कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि लेखपालों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर उनका जल्द निराकरण करे।

ज्ञापन में रविवार के सार्वजनिक अवकाश के दिन दैवीय आपदा कार्यों को छोड़कर अन्य कार्यों से मुक्त रखने, आकस्मिक अवकाश के प्रार्थना पत्रों की ऑनलाइन स्वीकृति/अस्वीकृति, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्रों से संबंधित लंबित देयों का भुगतान, क्रॉप कटिंग एवं कृषि गणना के बकायों का भुगतान, डीए के बाद वेतन वृद्धि के एरियर का भुगतान तथा चिकित्सीय अवकाश अवधि के वेतन एरियर का शीघ्र निस्तारण करने की मांग की गई।

इसके अलावा एनपीएस कटौती की प्रक्रिया शीघ्र शुरू कराने, फार्मर रजिस्ट्री को लेकर पिछले दिनों की गई कार्रवाई समाप्त करने तथा निलंबित लेखपाल सुरजीत सिंह को बहाल किए जाने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई।

इस मौके पर तहसील मंत्री विनय कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रोहित पाठक, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अवनीश कुमार, उपमंत्री शिवानी यादव, कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश कुशवाहा, ऑडिटर सौरभ सिंह सहित कई लेखपाल एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!