• Thu. Jun 25th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा, भक्तिमय हुआ माहौल

ByTen News One Desk

May 10, 2026
41 Views

मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा, भक्तिमय हुआ माहौल


टेन न्यूज़ ii 10 मई 2026 ii ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल
औरैया। अजीतमल क्षेत्र के ग्राम मौहारी स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में नव निर्मित मंदिर में दुर्गा माता, गायत्री माता, नवग्रह एवं शिव परिवार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराई गई। कार्यक्रम में आचार्य नगेन्द्र त्रिपाठी, नरेंद्र मिश्र, मनोज दुबे सहित अन्य विद्वानों ने वैदिक मंत्रों के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई।

प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में मूर्तियों की भव्य शोभायात्रा गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में पुरुषों, महिलाओं एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे नगर में श्रद्धा भाव के साथ भ्रमण कराया गया। जय श्रीराम, जय माता दी और जय बजरंगबली के जयकारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा।

नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और उन्होंने पूरे मार्ग में भक्ति गीतों व जयकारों से माहौल को उत्साहपूर्ण बनाए रखा।

इस अवसर पर धीरज मिश्रा, कोको, सुधा, प्रज्वल, राजीव, यशवीर सिंह सिकरवार, कुलदीपक, शिवा, विनीत, प्रमोद, मनोज सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!