• Sun. May 10th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

एसपी विनोद कुमार ने अपराध गोष्ठी में लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

ByTen News One Desk

May 10, 2026
4 Views

एसपी विनोद कुमार ने अपराध गोष्ठी में लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश


टेन न्यूज़ ii 10 मई 2026 ii प्रभाष चन्द्र ब्यूरो

कन्नौज। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार द्वारा शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी तिर्वा एवं लाइन्स सहित जनपद के समस्त थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान जनपद में घटित अपराधों की विस्तृत समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, पुराने एवं लंबित मामलों की प्रगति, शिकायत प्रकोष्ठ और आईजीआरएस से संबंधित प्रकरणों की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही तीन दिन से अधिक समय से लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।

अपराध गोष्ठी में हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार, पोक्सो, चोरी तथा गो-तस्करी जैसे गंभीर अपराधों की समीक्षा करते हुए संबंधित थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। इसके अलावा एनसीआर प्रकरण, जारी एनबीडब्ल्यू, साइबर अपराध, यक्ष ऐप, ई-साक्ष्य, यातायात व्यवस्था तथा प्रस्तावित गैंगस्टर मामलों पर भी चर्चा की गई।

एसपी विनोद कुमार ने सभी थाना प्रभारियों को कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाए रखने, अपराध नियंत्रण पर प्रभावी निगरानी रखने तथा संवेदनशील मामलों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों से उच्च मनोबल के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने की अपेक्षा भी व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!