• Sun. May 10th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

चौकी प्रभारियों के साथ एसपी शाहजहांपुर ने की समीक्षा गोष्ठी, प्रभावी पुलिसिंग के दिए निर्देश

ByTen News One Desk

May 10, 2026
2 Views

 

चौकी प्रभारियों के साथ एसपी शाहजहांपुर ने की समीक्षा गोष्ठी, प्रभावी पुलिसिंग के दिए निर्देश


टेन न्यूज ii 10 मई 2026 ii डीपी सिंह, डेस्क न्यूज

शाहजहाँपुर। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में रविवार को पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर की अध्यक्षता में जनपद के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा प्रभावी पुलिसिंग को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी लाइन सहित सभी चौकी प्रभारी मौजूद रहे।

बैठक में पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक चौकी पर प्रार्थना पत्र रजिस्टर एवं आगंतुक रजिस्टर अनिवार्य रूप से संधारित करने के निर्देश दिए। साथ ही यूपी-112 से प्राप्त शिकायतों का भी विधिवत अंकन सुनिश्चित करने को कहा गया। फरियादियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करते हुए शिकायतों का निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण करने पर विशेष जोर दिया गया।

एसपी ने चौकियों पर CCTV कैमरे लगाकर नियमित मॉनिटरिंग करने, विवेचनाओं का निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने तथा पंजीकृत अभियोगों में समयबद्ध SID जनरेट कराने के निर्देश दिए। अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरोधात्मक कार्रवाई को प्रभावी बनाने तथा वांछित अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने को कहा गया।

इसके अलावा E-Sakshya ऐप का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित कर डिजिटल एवं भौतिक साक्ष्यों के वैज्ञानिक संकलन पर बल दिया गया। गोष्ठी के अंत में पुलिस अधीक्षक ने पारदर्शी, जवाबदेह एवं जनोन्मुख पुलिसिंग को प्राथमिकता देते हुए आमजन में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण बनाए रखने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!