• Sun. May 10th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

रायबरेली में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की संगठन समीक्षा बैठक सम्पन्न

ByTen News One Desk

May 10, 2026
3 Views

रायबरेली में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की संगठन समीक्षा बैठक सम्पन्न


टेन न्यूज ।। 10 मई 2026 ।। वसीम खान ब्यूरो
रायबरेली। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की बिहार से विधायक एवं रायबरेली जिला प्रभारी बेबी कुमारी का जनपद आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। शहर के एक होटल में आयोजित संगठन समीक्षा बैठक में जिला अध्यक्ष अभय सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उन्हें 51 किलो की फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए विधायक बेबी कुमारी ने कहा कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के विजन को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि पार्टी की तैयारी केवल 2027 विधानसभा चुनाव तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सामाजिक सशक्तिकरण का बड़ा अभियान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पार्टी की पहुंच सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

बैठक में बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने, सदस्यता अभियान को मजबूत करने और जनसंपर्क अभियान तेज करने पर विस्तार से चर्चा हुई। विधायक ने जिला अध्यक्ष को निर्देश दिए कि आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुना जाए और उनके त्वरित समाधान का प्रयास किया जाए।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अभय सिंह, जिला प्रभारी जय सिंह, महिला जिलाध्यक्ष प्रतीक्षा सिंह, आदर्श सिंह, नगीना जी, दीपक सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल दुबे, प्रधान महासचिव शकील खान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के समापन पर विधायक बेबी कुमारी ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) सामाजिक न्याय की विचारधारा को मजबूत करने के लिए लगातार सक्रिय है। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
टेन न्यूज़ के लिए रायबरेली से ब्यूरो वसीम खान की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!