• Sun. May 10th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मौहारी में आयोजित नौ कुंडी गायत्री महायज्ञ में चार बालकों का उपनयन संस्कार सम्पन्न

ByTen News One Desk

May 10, 2026
5 Views

मौहारी में आयोजित नौ कुंडी गायत्री महायज्ञ में चार बालकों का उपनयन संस्कार सम्पन्न


टेन न्यूज ।। 10 मई 2026 ।। रामजी पोरवाल ब्यूरो
औरैया। अजीतमल क्षेत्र के ग्राम मौहारी स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं नौ कुंडी गायत्री महायज्ञ महोत्सव के पांचवें दिन धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा परिसर वैदिक मंत्रोच्चार से भक्तिमय बना रहा।

महायज्ञ के दौरान गायत्री परिवार के आचार्यों द्वारा चार बालकों को वैदिक रीति-रिवाजों के साथ दीक्षा देकर उनका उपनयन संस्कार सम्पन्न कराया गया।

इस अवसर पर धार्मिक परंपराओं और संस्कारों के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।

नौ कुंडी गायत्री महायज्ञ में 51 जोड़ों ने सामूहिक रूप से हवन में आहुतियां देकर सुख-समृद्धि एवं विश्व कल्याण की कामना की। श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान के साथ यज्ञ में सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम में धीरज मिश्रा, नगेन्द्र त्रिपाठी, सर्वेश शुक्ल, नगेन्द्र सिंह, रामवीर, शिववीर, पिंटू, ब्रजऋषि, विनीत, गिरीश, प्रमोद, मनोज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
टेन न्यूज़ के लिए ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!