• Wed. Jun 10th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

“फर्रुखाबाद में युवक की मौत पर बवाल! शव उठाने पहुंची पुलिस पर पथराव, सियासत हुई तेज”

ByTen News One Desk

May 13, 2026
26 Views

“फर्रुखाबाद में युवक की मौत पर बवाल! शव उठाने पहुंची पुलिस पर पथराव, सियासत हुई तेज”


टेन न्यूज़ !! १३ मई २०२६ !! तौफीक फारुकी ब्यूरो, फर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद के थाना राजेपुर क्षेत्र के चाचूपुर गांव में युवक की संदिग्ध मौत के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। शव उठाने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों द्वारा पथराव किए जाने से कई पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिसके बाद पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा।

घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और मामला राजनीतिक रंग लेता नजर आया। पुलिस कार्रवाई और बल प्रयोग को लेकर अब सियासत भी तेज हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए भाजपा सांसद मुकेश राजपूत और भाजपा जिलाध्यक्ष गांव पहुंचे तथा पीड़ित परिवार से मुलाकात की।

वहीं समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल भी गांव पहुंचा और घटना को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल उठाए। दोनों दलों के नेताओं के गांव पहुंचने के बाद इलाके में राजनीतिक हलचल और बढ़ गई है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!