जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
टेन न्यूज ।। 14 मई 2026 ।।ब्यूरो चीफ: रामजी पोरवाल
औरैया। जिलाधिकारी ब्रजेश कुमार ने पदभार संभालने के बाद पहली बार 50 शैय्या जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों में पहुंचकर मरीजों का हालचाल जाना और अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
डीएम ने ब्लड बैंक, पैथोलॉजी और ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। इसके साथ ही दवाइयों के स्टॉक, मेडिकल वेस्ट और कूड़ा निस्तारण व्यवस्था की भी जांच की। निरीक्षण के दौरान कुछ खामियां मिलने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार एवं सीएमएस डॉ. अनिल कुमार गुप्ता को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान क्वालिटी मैनेजर सुभाषचंद्र समेत अस्पताल का स्टाफ मौजूद रहा। जिलाधिकारी ने बताया कि अस्पताल की व्यवस्थाएं सामान्य मिली हैं, जबकि कुछ स्थानों पर सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
