• Thu. May 14th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

टीबी उन्मूलन अभियान से जुड़े युवा, मेडिकल कॉलेज तिर्वा में लिया प्रशिक्षण

ByTen News One Desk

May 14, 2026
3 Views

टीबी उन्मूलन अभियान से जुड़े युवा, मेडिकल कॉलेज तिर्वा में लिया प्रशिक्षण


टेन न्यूज ।। 14 मई 2026 ।। प्रभाष चन्द्र ब्यूरो,
लोकेशन: कन्नौज, उत्तर प्रदेश

मेरा युवा भारत एवं जिला क्षय रोग विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संचालित 5 दिवसीय अनुभवात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम “टीबी 100 डे एलिमिनेशन प्रोग्राम” के तृतीय दिवस का आयोजन राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा में किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को टीबी उन्मूलन अभियान से जोड़ते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की व्यावहारिक जानकारी एवं जनजागरूकता गतिविधियों का अनुभव प्रदान करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं को मेडिकल कॉलेज में संचालित टीबी जांच एवं उपचार प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रतिभागियों ने विभिन्न जांच प्रक्रियाओं, टेस्टिंग फैसिलिटी एवं स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन कर टीबी रोग की पहचान और उपचार प्रणाली को करीब से समझा।

इस अवसर पर चेस्ट विभागाध्यक्ष डॉ. विवेक द्विवेदी ने युवाओं को टीबी रोग के कारण, लक्षण, बचाव एवं उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि टीबी एक गंभीर लेकिन पूर्णतः उपचार योग्य बीमारी है और समय पर जांच व नियमित इलाज से इसे नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से समाज में जागरूकता फैलाने और टीबी से जुड़े भ्रम व सामाजिक संकोच को दूर करने की अपील की।

डॉ. विवेक द्विवेदी ने कहा कि युवाओं की सक्रिय सहभागिता टीबी उन्मूलन अभियान को जनआंदोलन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

वहीं जिला युवा अधिकारी सागर महेश्वरी ने बताया कि मेरा युवा भारत के माध्यम से युवाओं को विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रमों से जोड़ा जा रहा है, ताकि वे जमीनी स्तर पर कार्यप्रणाली को बेहतर ढंग से समझ सकें।

कार्यक्रम में प्रतिभागी युवाओं ने टीबी जांच प्रक्रियाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं को प्रत्यक्ष रूप से देखकर बेहतर अनुभव प्राप्त होने की बात कही। साथ ही समाज में जागरूकता फैलाने और टीबी उन्मूलन अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में नीरजा, सलोनी, कंचन, शालिनी, प्रज्ञा राजपूत, आलोक, अर्चना, लक्ष्मी देवी, शालिनी मिश्रा, विकास, लोकेश कुमार, महिमा सहित अन्य युवा स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!