• Wed. Sep 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कटरा क्षेत्र में पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी

ByTen News One Desk

May 14, 2026
191 Views

कटरा क्षेत्र में पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी


टेन न्यूज ।। 14 मई 2026 ।। पप्पू अंसारी
मीरानपुर कटरा, शाहजहांपुर। थाना कटरा क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम सुल्तानपुर निवासी रमेश पुत्र दीनानाथ बुधवार रात करीब 10 बजे गांव में मौजूद था। आरोप है कि इसी दौरान धनकपुर थाना तिलहर निवासी सूबेदार ने पुरानी रंजिश के चलते उस पर हमला कर दिया और गोली मार दी। गोली लगते ही रमेश गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया।

पुलिस ने घायल युवक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!