नेटवर्क समस्या से परेशान युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, घंटों मचा रहा हड़कंप
टेन न्यूज़ ii 15 मई 2026 ii रिपोर्ट नीरज प्रताप सिंह
लोकेशन छिबरामऊ (कन्नौज)
घटना कन्नौज जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव की है, बुधवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खराब मोबाइल नेटवर्क से नाराज एक युवक गांव के पास लगे निजी कंपनी के टावर पर चढ़ गया
युवक आकाश शाक्य का आरोप है कि, गांव में लंबे समय से नेटवर्क की समस्या है, और कई बार शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई
युवक को टावर पर चढ़ा देख मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई, और पुलिस को सूचना दी गई, पुलिस और ग्रामीणों की काफी देर तक चली समझाइएश और नेटवर्क समस्या दूर करने के आश्वासन के बाद युवक करीब 2 घंटे बाद सुरक्षित नीचे उतरा
ग्रामीणों के अनुसार आकाश चार दिन पहले भी,इसी मांग को लेकर टावर पर चढ़ा था, लेकिन समाधान न होने पर उसने दोबारा यह कदम उठाया
थाना प्रभारी विनय शर्मा ने बताया कि युवक को समझा-बुझाकार कर नीचे उतार लिया गया है, और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है
टेन न्यूज़ के लिए छिबरामऊ कन्नौज से नीरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट
