• Fri. May 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मेरा भारत स्वयंसेवी पदों के लिए आवेदन शुरू, 17 मई अंतिम तिथि

ByTen News One Desk

May 15, 2026
3 Views

मेरा भारत स्वयंसेवी पदों के लिए आवेदन शुरू, 17 मई अंतिम तिथि


टेन न्यूज ii 15 मई 2026 ii रामजी पोरवाल ब्यूरो

औरैया। जनपद में “मेरा भारत” अभियान के अंतर्गत स्वयंसेवी कार्यकर्ताओं के चयन हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह भर्ती मानदेय के आधार पर की जाएगी, जिसमें महिला एवं पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

जनपद के विकासखंड औरैया, अजीतमल, बिधूना, एरवाकटरा, भाग्यनगर एवं अछल्दा में स्वयंसेवी कार्यकर्ताओं का चयन किया जाएगा। इच्छुक प्रतिभागी माई भारत पोर्टल पर लॉगिन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 17 मई 2026 निर्धारित की गई है।

उपनिदेशक अनवर वारसी ने जानकारी देते हुए बताया कि आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी की आयु 18 से 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर एवं इंटरनेट की जानकारी रखने वाले युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक कार्यालय के लिए दो कार्यकर्ताओं का चयन किया जाएगा और कुल मिलाकर 16 स्वयंसेवी कार्यकर्ताओं को नियुक्त किया जाएगा। अभ्यर्थी अपने-अपने विकासखंड से भी आवेदन कर सकते हैं।

प्रशासन ने युवाओं से समय रहते आवेदन करने और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विकासखंड कार्यालय अथवा माई भारत पोर्टल से संपर्क करने की अपील की है।

ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!