• Sat. May 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर में श्री कृष्ण लीला का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं से सपरिवार पहुंचने की अपील

ByTen News One Desk

May 23, 2026
10 Views

तिलहर में श्री कृष्ण लीला का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं से सपरिवार पहुंचने की अपील


टेन न्यूज़ ii 23 मई 2026 ii अमुक सक्सेना

तिलहर, शाहजहांपुर। नगर पालिका परिषद तिलहर परिसर में आगामी 01 जून 2026 से 07 जून 2026 तक प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक भव्य श्री कृष्ण लीला का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। यह भक्तिमय आयोजन श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक परंपराओं से ओत-प्रोत रहेगा, जिसमें वृंदावन धाम की दिव्यता का अद्भुत दर्शन श्रद्धालुओं को प्राप्त होगा।

जानकारी के अनुसार, इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन श्रीधाम वृंदावन की प्रसिद्ध श्री राम श्याम लीला संस्थान द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम के आयोजक सुप्रसिद्ध श्रद्धेय लेखराज जी एवं श्री ओमप्रकाश जी हैं, जिनके निर्देशन में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का मनोहारी मंचन किया जाएगा। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप, रास लीला और विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का सजीव चित्रण प्रस्तुत होगा।

कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में श्रद्धालुओं के बीच उत्साह का माहौल है। आयोजकों की ओर से सभी मित्रों, शुभचिंतकों एवं स्नेहीजनों से सादर आग्रह किया गया है कि वे सपरिवार पहुंचकर इस भक्तिमयी आयोजन की शोभा बढ़ाएं और धर्म लाभ प्राप्त करें।

यह विनम्र निवेदन देवेन्द्र कुमार गुप्ता एडवोकेट, तिलहर जनपद शाहजहांपुर द्वारा किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!