• Sat. Jun 13th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ने तिलहर क्षेत्र में शुरू की ‘प्याऊ’ सेवा, भीषण गर्मी में राहगीरों को मिलेगी राहत

ByTen News One Desk

May 23, 2026
49 Views

पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ने तिलहर क्षेत्र में शुरू की ‘प्याऊ’ सेवा, भीषण गर्मी में राहगीरों को मिलेगी राहत


टेन न्यूज़ ii 23 मई 2026 ii अमुक सक्सेना

शाहजहांपुर/तिलहर। आसमान से बरसती आग और भीषण गर्मी के बीच आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ने एक सराहनीय सामाजिक पहल की है।

शनिवार को तिलहर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर शुद्ध पेयजल (प्याऊ) सेवा का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य चिलचिलाती धूप और लगातार बढ़ते तापमान के बीच राहगीरों, मजदूरों और आम नागरिकों को राहत पहुंचाना है।

गर्मी के प्रकोप को देखते हुए तिलहर क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर प्याऊ केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां लोगों को निशुल्क स्वच्छ और ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। पूर्व विधायक द्वारा सिंधौली, तिलहर बाईपास और निगोही चौराहे पर इन प्याऊ सेवाओं की शुरुआत की गई, जिससे राहगीरों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में राहगीरों और आम जनता को शुद्ध पानी मिलना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से मुख्य चौराहों पर स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था कराई गई है ताकि कोई भी व्यक्ति प्यासा न रहे।

क्षेत्रीय लोगों ने इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!