• Tue. May 26th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने मेंहदी घाट का किया निरीक्षण

ByTen News One Desk

May 26, 2026
3 Views

गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने मेंहदी घाट का किया निरीक्षण


टेन न्यूज ii 26 मई 2026 ii प्रभाष चन्द्र ब्यूरो

कन्नौज। गंगा दशहरा के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। ज्येष्ठ मास गंगा दशहरा पर्व को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मेंहदी घाट पहुंचकर तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Ashutosh Mohan Agnihotri एवं Vinod Kumar ने मेंहदी घाट का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं के स्नान, सुरक्षा, रूट डायवर्जन, पार्किंग व्यवस्था तथा आपातकालीन प्रबंधन संबंधी तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित की जाएं।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर घाट क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल, फ्लड पीएसी एवं स्थानीय प्रशिक्षित गोताखोरों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खोया-पाया केंद्र भी स्थापित किया गया है।

प्रशासन द्वारा संपूर्ण घाट क्षेत्र को सेक्टरवार विभाजित कर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। स्नान क्षेत्र के प्रवेश मार्गों, प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थलों पर पुलिस एवं पीएसी की विशेष तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त, पूरे मेला एवं घाट क्षेत्र की निगरानी सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों के माध्यम से लगातार की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी Vaishali सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट: प्रभाष चंद्र, कन्नौज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!