• Wed. May 27th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

BREAKING NEWS: गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: कार और ट्रैक्टर की टक्कर में 3 महिलाओं की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल

ByTen News One Desk

May 27, 2026
10 Views

​BREAKING NEWS: गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: कार और ट्रैक्टर की टक्कर में 3 महिलाओं की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल


टेन न्यूज़ !! २७ मई २०२६ !! रिपोर्ट वसीम खान ब्यूरो, लोकेशन/​रायबरेली/प्रतापगढ़,

गंगा एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। रायबरेली जिले के सलोन थाना क्षेत्र के रसूलपुर गाँव के पास एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई। इस भीषण हादसे में एक किशोरी और दो महिलाओं समेत कुल तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

​दिल्ली से जौनपुर लौट रहा था परिवार
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार सवार सभी लोग दिल्ली से अपने गृह जनपद जौनपुर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार रायबरेली और प्रतापगढ़ के बॉर्डर क्षेत्र (सलोन थाना क्षेत्र के रसूलपुर गाँव) के पास पहुँची, तभी अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे पर खड़ी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।

​राहत और बचाव कार्य
​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुँचे।
​अस्पताल में भर्ती: सभी 5 घायलों को तुरंत नजदीकी प्रतापगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है।

​मौके पर पुलिस बल: हादसे की गंभीरता को देखते हुए सीओ सलोन भारी पुलिस बल के साथ सीएचसी संग्रामगढ़ में मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे की जाँच की जा रही है।

टेन न्यूज के लिए रायबरेली से ब्यूरो वसीम खान की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!