• Wed. Sep 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

शाहजहाँपुर में ई-रिक्शा चालकों का होगा रजिस्ट्रेशन और पुलिस सत्यापन, 27 मई से शुरू होगा अभियान

ByTen News One Desk

May 27, 2026
85 Views

शाहजहाँपुर में ई-रिक्शा चालकों का होगा रजिस्ट्रेशन और पुलिस सत्यापन, 27 मई से शुरू होगा अभियान


टेन न्यूज़ !! २७ मई २०२६ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर
शहर में सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने ई-रिक्शा चालकों के रजिस्ट्रेशन एवं आपराधिक सत्यापन अभियान की शुरुआत कर दी है। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित यातायात कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी यातायात शुभम वर्मा ने इस विशेष अभियान का शुभारंभ किया।

जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर शुरू किए गए इस अभियान का उद्देश्य बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाले चालकों और बिना पंजीकरण वाले ई-रिक्शाओं पर रोक लगाना है। साथ ही ई-रिक्शा चालकों का आपराधिक सत्यापन कर उनकी विश्वसनीयता बढ़ाना और शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित बनाना है।

क्षेत्राधिकारी यातायात ने बताया कि रजिस्ट्रेशन एवं सत्यापन के लिए चालक को आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट साइज फोटो और ई-रिक्शा की आरसी (रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट) जमा करनी होगी। निर्धारित प्रपत्र भरकर यातायात कार्यालय में जमा किया जा सकता है। यह पूरी प्रक्रिया निःशुल्क और अनिवार्य रखी गई है।

यह अभियान 27 मई से 5 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्येक ई-रिक्शा को रूट नंबर भी आवंटित किया जाएगा, जिससे शहर में ई-रिक्शा संचालन अधिक व्यवस्थित हो सकेगा। किसी भी जानकारी के लिए चालक 9454405562 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

इस अवसर पर ई-रिक्शा चालकों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया। उन्हें निर्धारित स्थान पर ही सवारी बैठाने-उतारने, क्षमता से अधिक सवारी न बैठाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा एम्बुलेंस, पुलिस और अग्निशमन वाहनों को प्राथमिकता से रास्ता देने की सलाह दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!