• Wed. May 27th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

हनुमान मंदिर में महिला के गले से डेढ़ तोले की सोने की चेन पार, भारी पुलिस चौकसी के बावजूद उचक्कों ने दिया वारदात को अंजाम

ByTen News One Desk

May 27, 2026
9 Views

हनुमान मंदिर में महिला के गले से डेढ़ तोले की सोने की चेन पार, भारी पुलिस चौकसी के बावजूद उचक्कों ने दिया वारदात को अंजाम


टेन न्यूज़ !! २७ मई २०२६ !! अमुक सक्सेना

तिलहर/शाहजहांपुर। कछियानी खेड़ा हनुमान मंदिर में प्रसाद चढ़ाने पहुंची एक ग्रामीण महिला के गले से उचक्कों ने सोने की चेन पार कर दी। घटना उस समय हुई जब मंदिर परिसर में भारी पुलिस बल की तैनाती थी। पीड़ित दंपति ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर देकर चेन बरामदगी की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 10 बजे मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के गांव नगला मधा निवासी अजय सिंह पुत्र मुनीश्वर सिंह अपनी पत्नी अंशिका सिंह और नवजात बच्ची के साथ कछियानी खेड़ा हनुमान मंदिर में प्रसाद चढ़ाने पहुंचे थे। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर उचक्कों ने अंशिका के गले से करीब डेढ़ तोले की सोने की चेन तोड़ ली। हालांकि चेन में लगा ‘ॐ’ आकृति का पेंडल ब्लाउज में फंस जाने से बच गया, लेकिन चेन गायब हो गई।

पीड़ित दंपति ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। कोतवाल प्रिंस शर्मा ने बताया कि मंदिर परिसर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। गौरतलब है कि इससे पहले भी मंगलवार के दिन मंदिर क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की घटना हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!