• Sun. May 31st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर में उठी गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग, सरकार को ज्ञापन भेजने का निर्णय

ByTen News One Desk

May 31, 2026
3 Views

तिलहर में उठी गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग, सरकार को ज्ञापन भेजने का निर्णय


टेन न्यूज़ ii 31 मई 2026 ii अमुक सक्सेना, लोकेशन: तिलहर, उत्तर प्रदेश

तिलहर में दरगाह शाह शमसुद्दीन मियां के सज्जादानशीन इकबाल हुसैन उर्फ फूलमियां के आवास पर आयोजित एक बैठक में देश में गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने की मांग उठाई गई। बैठक में मौजूद लोगों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार से गोवंश संरक्षण के लिए प्रभावी कदम उठाने की अपील की।

बैठक को संबोधित करते हुए सज्जादानशीन इकबाल हुसैन उर्फ फूलमियां ने कहा कि गाय भारतीय संस्कृति, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार रही है। उन्होंने कहा कि विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोग गाय के संरक्षण और संवर्धन के लिए कार्य करते रहे हैं, इसलिए गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिए जाने पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि गाय से प्राप्त दूध एवं अन्य उत्पाद मानव स्वास्थ्य के लिए उपयोगी हैं, वहीं कृषि क्षेत्र में भी गोवंश की अहम भूमिका है। वक्ताओं ने कहा कि सरकार को जनभावनाओं का सम्मान करते हुए गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने के साथ-साथ निराश्रित गोवंश की देखभाल और संरक्षण के लिए मजबूत एवं प्रभावी योजनाएं लागू करनी चाहिए।

बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि इस संबंध में अधिकारियों के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा जाएगा, ताकि मांग को संबंधित स्तर तक पहुंचाया जा सके। साथ ही उपस्थित लोगों ने समाज में गोसंरक्षण और संवर्धन के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प भी लिया।

इस दौरान इमाम गुलाम अहमद रजा, मौलाना वकार हुसैन, अंजुम खान, मोहम्मद जाहिद, कारी इदरीस, असलम, शरीफ कुरैशी, रईस कुरैशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!