• Sun. May 31st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

औरैया में अधिवक्ताओं का आंदोलन तेज, 20वें दिन धरने को व्यापार मंडल का मिला खुला समर्थन

ByTen News One Desk

May 31, 2026
4 Views

औरैया में अधिवक्ताओं का आंदोलन तेज, 20वें दिन धरने को व्यापार मंडल का मिला खुला समर्थन


टेन न्यूज़ ii 31 मई 2026 ii रामजी पोरवाल ब्यूरो, लोकेशन: औरैया, उत्तर प्रदेश

औरैया में राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन के बैनर तले अपनी मांगों को लेकर चल रहा अधिवक्ताओं का धरना और हड़ताल शनिवार को 20वें दिन भी पूरे जोर-शोर के साथ जारी रही। अधिवक्ताओं का क्रमिक अनशन लगातार गति पकड़ रहा है। इस बीच जिले के व्यापारी संगठनों ने भी आंदोलन को खुला और बिना शर्त समर्थन देकर इसे नई मजबूती प्रदान की है।

शनिवार को क्रमिक अनशन के 20वें दिन धरना स्थल पर प्रमुख रूप से अजीत यादव, अनुराग सिंह चौहान, अश्विनी चतुर्वेदी, जय नारायण शुक्ला और देवेंद्र कुमार दुबे अनशन पर बैठे। अपनी मांगों को लेकर अधिवक्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।

धरना स्थल पर प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल एवं भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी पहुंचे और अधिवक्ताओं के आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन दिया। प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बृजेंद्र गुप्ता ने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सभी मांगें पूरी तरह न्यायसंगत और जायज हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज अधिवक्ताओं की इस लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। साथ ही आंदोलन को और मजबूती देने के लिए एक दिन की बाजार बंदी का भी ऐलान किया गया।

वहीं भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने भी अपने पदाधिकारियों के साथ धरना स्थल पर पहुंचकर अधिवक्ताओं के संघर्ष को समर्थन देते हुए कहा कि न्यायोचित मांगों के लिए व्यापारी वर्ग उनके साथ है।

राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार पांडे ने कहा कि यह संघर्ष केवल अधिवक्ताओं का नहीं, बल्कि आम जनता के न्याय और सम्मान की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि व्यापारिक संगठनों के ऐतिहासिक समर्थन से आंदोलन को और मजबूती मिली है। वहीं महामंत्री हरीभानु अवस्थी ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, धरना और क्रमिक अनशन जारी रहेगा।

धरना स्थल पर अधिवक्ताओं ने व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियों एवं व्यापारियों का समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। आंदोलन के चलते जिले में न्यायिक कार्य प्रभावित होने की भी चर्चा बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!