सपा कार्यालय में धूमधाम से मनी अहिल्याबाई होल्कर जयंती, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प![]()
टेन न्यूज़ ii 31 मई 2026 ii प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, लोकेशन: कन्नौज, उत्तर प्रदेश
कन्नौज में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर लोकमाता राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन सपा जिलाध्यक्ष कलीम खान के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजमाता अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके जीवन, संघर्ष और समाज सेवा में योगदान को याद किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों पर चलने और समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया।
सभा को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष कलीम खान ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर भारतीय इतिहास की महान शासकों में से एक थीं, जिन्होंने न्याय, जनकल्याण और धर्म के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
पूर्व जिला महासचिव रामभजन पाल ने कहा कि समाजवादी विचारधारा हमेशा महान विभूतियों और महापुरुषों के सम्मान की पक्षधर रही है। उन्होंने दावा किया कि मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व वाली सरकार में अहिल्याबाई होल्कर के सम्मान में कई भव्य द्वारों का निर्माण कराया गया था।
मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के प्रमुख प्रदेश महासचिव अंगद यादव ने कहा कि यदि भविष्य में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो कन्नौज शहर के प्रमुख पाल चौराहे पर लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की स्वर्ण प्रतिमा स्थापित कराई जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान कई नेताओं ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार केवल दिखावे की राजनीति कर रही है। साथ ही समाजवादियों ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम का संचालन सपा नेता विवेक पाल ने किया। इस दौरान पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे, विधानसभा अध्यक्ष पी.पी. सिंह वघेल, सपा नेता यश कुमार दोहरे, हसीब हसन, रामशंकर लोधी, शशिमा सिंह दोहरे, राकेश कठेरिया, सुनील दिवाकर, जिला पंचायत सदस्य राजेश पाल सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता एवं सैकड़ों लोग मौजूद