• Sun. May 31st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मानव जीवन कल्याण समिति का प्रथम रक्तदान शिविर सम्पन्न, 15 लोगों ने किया रक्तदान

ByTen News One Desk

May 31, 2026
3 Views

मानव जीवन कल्याण समिति का प्रथम रक्तदान शिविर सम्पन्न, 15 लोगों ने किया रक्तदान


टेन न्यूज़ ii 31 मई 2026 ii अमुक सक्सेना, लोकेशन: तिलहर, उत्तर प्रदेश

तिलहर में मानव जीवन कल्याण समिति द्वारा रविवार को महर्षि दयानंद शिक्षा सदन आर्य समाज मंदिर में प्रथम रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उपजिलाधिकारी जीत सिंह राय ने फीता काटकर किया। इस दौरान लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करते हुए समाजसेवा और मानव कल्याण का संदेश दिया गया।

रक्तदान शिविर की शुरुआत समिति के अध्यक्ष पप्पू शर्मा ने स्वयं रक्तदान कर की। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी जीत सिंह राय ने उन्हें प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव धर्म है और एक व्यक्ति का रक्त कई जरूरतमंदों की जान बचाने में मददगार साबित होता है।

शिविर में अध्यक्ष पप्पू शर्मा के अलावा संजय यादव, उत्कर्ष गुप्ता, कौशिक राज, रजनेश, साहिल गुप्ता, सुनील दत्त मिश्रा, गौरव कुमार, रामोतार, सर्वेश और ईशु सहित कुल 15 लोगों ने रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।

रक्तदान शिविर में बरेली के महेश नाथ ब्लड बैंक की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान निर्मल राठौर, डॉ. दीपक, राजपाल यादव, पुष्पेंद्र गंगवार, टेक्नीशियन अभय राजपूत, शैलेंद्र और स्टाफ नर्स परवेश मौजूद रहे।

कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष चंद्रकांता त्रिवेदी, प्रबंधक अरविंद गुप्ता, अनुज मिश्रा, माया देवी, गायत्री श्रीवास्तव, किरन प्रजापति सहित समिति के कई सदस्य और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में समिति पदाधिकारियों ने सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!