पीलीभीत में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, मेडल व ₹21 हजार के डेमो चेक किए गए प्रदान![]()
टेन न्यूज ii 01 जून 2026 ii रिपोर्ट: रामचंद्र सक्सेना, जिला संवाददाता पीलीभीत
पीलीभीत में जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गांधी सभागार में मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के लोक भवन से आयोजित सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण भी देखा गया।
समारोह में राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें उत्तर प्रदेश Sanjay Singh Gangwar, जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, बरखेड़ा विधायक एवं जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 22 मेधावी छात्र-छात्राओं को पगड़ी पहनाकर मेडल, प्रशस्ति पत्र और 21-21 हजार रुपये के डेमो चेक देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके अभिभावकों और शिक्षकों को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर राज्यमंत्री ने कहा कि मेधावी छात्र ही देश और प्रदेश का भविष्य हैं तथा सरकार युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव अवसर प्रदान कर रही है। वहीं जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों को समय प्रबंधन, अनुशासन और लक्ष्य निर्धारण का महत्व बताते हुए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, परियोजना निदेशक, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक, अभिभावक एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।