• Thu. Jun 4th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज के छिबरामऊ में गरजे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बोला सीधा हमला

ByTen News One Desk

Jun 4, 2026
10 Views

कन्नौज के छिबरामऊ में गरजे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बोला सीधा हमला


Ten News !! 04 June 2026 !! रिपोर्ट नीरज प्रताप सिंह, लोकेशन छिबरामऊ (कन्नौज)

जनपद कन्नौज के छिबरामऊ से इस समय की बहुत बड़ी और राजनीतिक गलियारों को हिला देने वाली खबर सामने आ रही है, जहां गो रक्षा यात्रा पर निकले जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने, सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अब तक का सीधा और सबसे तीखा हमला बोला है

छिबरामऊ पहुंचे शंकराचार्य ने मुख्यमंत्री को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया है, जिसने यूपी की राजनीति और धार्मिक माहौल में भूचाल ला दिया है

छिबरामऊ मे जनसभा को संबोधित करते हुए शंकराचार्य ने कहा, कि वे गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं, उन्होंने मंच से वहां मौजूद जनता को, गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने की शपथ भी दिलाई

शंकराचार्य ने मंच से गरजते हुए कहा कि, उनकी बात को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाए, उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सीधा तंज कसते हुए यहां तक कह दिया कि “मुख्यमंत्री आधी नींद और आधे नशे में रहते हैं” इसीलिए उन्हें गौ माता के सम्मान और उन्हें राष्ट्र माता घोषित करने की मांग सुनाई नहीं दे रही है

आपको बता दें कि यह गुस्सा अचानक नहीं फूटा, इससे पहले कन्नौज में शंकराचार्य के रात्रि विश्राम को लेकर प्रशासन के साथ भारी विवाद हुआ था, आरोप है कि प्रशासनिक दबाव के कारण उन्हें ठहरने के लिए जगह नहीं मिली, जिसके विरोध में देश के इतने बड़े संत को पूरी रात सड़क पर ही गुजारनी पड़ी

सड़क पर रात बिताने के इसी अपमान और प्रशासनिक रवैये से नाराज शंकराचार्य ने,अब सीधे मुख्यमंत्री को निशाने पर लिया है

एक तरफ जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद को प्रखर गोरक्षक और संत मानते हैं, वही देश के सर्वोच्च धार्मिक गुरुओं में एक शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का यह बयान, सीधे तौर पर सरकार की मंसा पर सवाल उठा रहा है, इस बयान के बाद कन्नौज से लेकर लखनऊ तक की राजनीति गरमा गई है

अब देखना यह होगा कि, इस तीखे हमले पर उत्तर प्रदेश सरकार या भारतीय जनता पार्टी की तरफ से,क्या सफाई या प्रतिक्रिया सामने आती है

टेन न्यूज़ के लिए छिबरामऊ कन्नौज से नीरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!