खुदागंज पुलिस ने महिला संबंधी गंभीर अपराध के एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया

Ten News !! 04 June 2026 !! Desk News
शाहजहाँपुर। थाना खुदागंज पुलिस ने महिला संबंधी गंभीर अपराध के एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 21 मई को थाना क्षेत्र के ग्राम गैली निवासी एक युवती के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़, गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले में ग्राम गैली निवासी शहनावाज पुत्र अय्यूब खां एवं अकरम खां पुत्र महरूदीन को नामजद किया गया था। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में अन्य धाराओं की भी बढ़ोत्तरी की गई।
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना खुदागंज पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी क्रम में बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने देवहा नदी पुल से खुदागंज आने वाले मार्ग पर छापेमारी कर शहनावाज को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक राजकुमार गौतम एवं हेड कांस्टेबल सोनवीर सिंह शामिल रहे।
