• Fri. Jun 5th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग को लेकर फर्रुखाबाद में निकली जनजागरण यात्रा

ByTen News One Desk

Jun 5, 2026
15 Views

गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग को लेकर फर्रुखाबाद में निकली जनजागरण यात्रा


Ten News !! 05 June 2026 !! Taufeeq Faroki

फर्रुखाबाद गौ माता को ‘राष्ट्रीय माता’ घोषित करने की मांग को लेकर जनपद में निकाली गई जनजागरण यात्रा के दौरान धार्मिक आस्था और उत्साह का व्यापक दृश्य देखने को मिला। ज्योतिष पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में संत-महात्मा, गौभक्त, सामाजिक कार्यकर्ता तथा सनातन धर्म प्रेमी शामिल हुए।

यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर संतों का स्वागत किया। ‘गौ माता की जय’ और गौ संरक्षण के समर्थन में लगाए गए नारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। जनसभा को संबोधित करते हुए अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति, कृषि, स्वास्थ्य और पर्यावरण की आधारशिला हैं और उन्हें राष्ट्रीय माता का दर्जा मिलना चाहिए।
उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा गौशालाओं के सुदृढ़ीकरण की मांग की। उन्होंने कहा कि यह विषय केवल धार्मिक नहीं, बल्कि राष्ट्रहित और सांस्कृतिक धरोहर से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है।

यात्रा के दौरान स्थानीय नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और कई स्थानों पर मंच व तोरण द्वार बनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में अंकित तिवारी, राजेश मिश्रा, डॉ. आचार्य प्रदीप नारायण शुक्ला सहित अनेक गणमान्य नागरिक, संत-महात्मा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!