• Fri. Jun 5th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

एसपी सौरभ दीक्षित ने परेड का किया निरीक्षण, उत्कृष्ट पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

ByTen News One Desk

Jun 5, 2026
11 Views

एसपी सौरभ दीक्षित ने परेड का किया निरीक्षण, उत्कृष्ट पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित


Ten News !! 05 June 2026 !! Desk News

शाहजहाँपुर। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी ग्रहण कर पुलिसकर्मियों के टर्नआउट, अनुशासन, ड्रिल, शारीरिक दक्षता एवं शस्त्र संचालन का बारीकी से निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने जनपद के विभिन्न थानों एवं शाखाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों का सम्मान संगठन में सकारात्मक कार्य संस्कृति को बढ़ावा देता है और अन्य कर्मचारियों को भी बेहतर कार्य के लिए प्रेरित करता है।

सम्मानित होने वालों में थाना जलालाबाद के उपनिरीक्षक गौरव सिंह, कांस्टेबल रोहित कुमार एवं प्रवीन कुमार सहित मॉनिटरिंग सेल और थाना कोतवाली के कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।

इसी अवसर पर विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में पौधारोपण भी किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता बताते हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अधिकाधिक वृक्षारोपण करने तथा पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक सहित जनपदीय पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!