• Fri. Jul 24th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

“पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 08 से 10 जून तक चलेंगी विशेष परीक्षा स्पेशल ट्रेनें”

ByTen News One Desk

Jun 7, 2026
40 Views

“पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 08 से 10 जून तक चलेंगी विशेष परीक्षा स्पेशल ट्रेनें”


टेन न्यूज ii 07 जून 2026 ii प्रभाष चन्द्र ब्यूरो

लखनऊ। आगामी पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक सुगम आवागमन उपलब्ध कराने के लिए 08, 09 एवं 10 जून 2026 को विशेष अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

रेलवे प्रशासन का कहना है कि परीक्षा के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह कदम उठाया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को यात्रा में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और वे समय पर अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकें।

पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों एवं अभ्यर्थियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन के समय, स्टेशन और रूट संबंधी जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित की जा सके।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन विशेष परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के संचालन से पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले हजारों अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!