• Wed. Jun 10th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जमीन विवाद में पिता की हत्या करने वाला बेटा 48 घंटे में गिरफ्तार, कुल्हाड़ी और बाइक बरामद

ByTen News One Desk

Jun 10, 2026
6 Views

जमीन विवाद में पिता की हत्या करने वाला बेटा 48 घंटे में गिरफ्तार, कुल्हाड़ी और बाइक बरामद


टेन न्यूज ii 10 जून 2026 ii प्रभाष चंद्र ब्यूरो, कन्नौज

कन्नौज जनपद के थाना सकरावा क्षेत्र में अपने पिता की हत्या करने वाले वांछित अभियुक्त को पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी (टकोरा) और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।

पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी छिबरामऊ सुरेश कुमार के पर्यवेक्षण में थाना सकरावा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

पुलिस के अनुसार 07/08 जून 2026 की रात ग्राम देवपुर में आरोपी अशोक कुमार बाथम ने शराब के नशे में अपने पिता श्रीकृष्ण बाथम (उम्र करीब 70 वर्ष) से जमीन अपने नाम कराने को लेकर विवाद किया। आरोप है कि कहासुनी और गाली-गलौज के बाद आरोपी ने टकोरा (कुल्हाड़ी) से हमला कर अपने पिता की हत्या कर दी।

घटना के संबंध में वादी रजनीश बाथम की तहरीर के आधार पर थाना सकरावा में मुकदमा संख्या 41/2026, धारा 103(1)/351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अशोक कुमार बाथम पुत्र श्रीकृष्ण बाथम निवासी ग्राम देवपुर, थाना सकरावा, जनपद कन्नौज को नगला मदारी प्रतीक्षालय तिराहा पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक अदद कुल्हाड़ी (टकोरा) तथा घटना में इस्तेमाल की गई हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UP74AL0879 बरामद की है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस की त्वरित जांच और अपराधियों के विरुद्ध सख्त रुख को दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!