• Wed. Jun 10th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

रायबरेली में मोहर्रम को लेकर परशदेपुर में पुलिस अलर्ट, भारी पुलिस बल के साथ निकला फ्लैग मार्च

ByTen News One Desk

Jun 10, 2026
2 Views

रायबरेली में मोहर्रम को लेकर परशदेपुर में पुलिस अलर्ट, भारी पुलिस बल के साथ निकला फ्लैग मार्च


टेन न्यूज़ ii 10 जून 2026 ii ब्यूरो रिपोर्ट: वसीम खान, रायबरेली

आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से रायबरेली जनपद के परशदेपुर कस्बे में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। इसी क्रम में एडिशनल एसपी आलोक सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ कस्बे में फ्लैग मार्च निकाला गया।

यह फ्लैग मार्च अंसार चौक चौराहे से शुरू होकर कस्बे के प्रमुख मार्गों, संवेदनशील क्षेत्रों और मोहल्लों से गुजरते हुए इमामबाड़े पर जाकर समाप्त हुआ। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की।

इमामबाड़े पहुंचने के बाद एडिशनल एसपी आलोक सिंह ने मोहर्रम कमेटी के पदाधिकारियों, आयोजकों और प्रबुद्ध नागरिकों के साथ बैठक कर शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि त्योहार पारंपरिक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाए तथा किसी भी नई परंपरा की अनुमति नहीं दी जाएगी।

एडिशनल एसपी ने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। वहीं स्थानीय थाना पुलिस को भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने, संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए।

पुलिस प्रशासन की इस सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा और विश्वास का माहौल देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!