• Thu. Jun 11th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

महिला ने बहनोई पर दुष्कर्म और दबाव बनाने का आरोप लगाया, डीएम से कार्रवाई की मांग

ByTen News One Desk

Jun 11, 2026
4 Views

महिला ने बहनोई पर दुष्कर्म और दबाव बनाने का आरोप लगाया, डीएम से कार्रवाई की मांग


टेन न्यूज़ !! ११ जून २०२६ !! अमुक सक्सेना

तिलहर (शाहजहांपुर)।** तिलहर क्षेत्र की एक महिला ने अपने बहनोई पर शादी से पहले जबरन शारीरिक संबंध बनाने और अब दोबारा संबंध बनाने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है।

महिला अपने पति के साथ डीएम कार्यालय पहुंची और प्रार्थनापत्र सौंपा। शिकायत में कहा गया है कि लगभग आठ वर्ष पूर्व, विवाह से पहले, उसके बहनोई ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए थे। महिला का कहना है कि उस समय लोकलाज और भय के कारण उसने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी।

पीड़िता के अनुसार अब आरोपी पुनः उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। विरोध करने पर उसे बदनाम करने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी जा रही है। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले कई दिनों से वह स्थानीय थाना तथा सिंधौली थाना के चक्कर लगा रही है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने प्रार्थनापत्र संबंधित प्रभारी निरीक्षक को भेजकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। महिला ने बुधवार को क्षेत्राधिकारी (सीओ) से भी मुलाकात कर अपनी शिकायत दर्ज कराई।

फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!