• Fri. Jun 12th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज: व्यापारी संवाद कार्यक्रम में मनाया गया सेवा संकल्प दिवस, व्यापारियों व अधिकारियों का हुआ सम्मान

ByTen News One Desk

Jun 11, 2026
10 Views

कन्नौज: व्यापारी संवाद कार्यक्रम में मनाया गया सेवा संकल्प दिवस, व्यापारियों व अधिकारियों का हुआ सम्मान


टेन न्यूज ii 11 जून 2026 ii प्रभाष चन्द्र ब्यूरो

कन्नौज, उत्तर प्रदेश। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं स्वदेशी व्यापारी मंच के राष्ट्रीय सह-संयोजक संदीप बंसल के जन्मदिवस को सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाते हुए राज्य कर कार्यालय (जीएसटी विभाग), कन्नौज में व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन के प्रदेश मंत्री एवं जिलाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने किया। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों का शॉल ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में व्यापारियों और विभागीय अधिकारियों के बीच संवाद स्थापित कर विभिन्न समस्याओं एवं विभागीय समन्वय को लेकर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में मोहम्मद नाजिम (अपर आयुक्त), मनीष कुमार राय (उप आयुक्त), विवेक कुमार (सहायक आयुक्त), अति उत्तम सिंह (एसटीओ), निशा यादव (एसटीओ) तथा प्रवीण सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

इस दौरान उपस्थित व्यापारियों एवं कर्मचारियों के बीच मिष्ठान वितरण किया गया तथा संदीप बंसल के जन्मदिवस पर शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। कार्यक्रम में सतीश चंद्र कटियार, मुकेश गुप्ता, चंद्र प्रकाश वर्मा, दिलीप पटवा, गोविंद दुबे, राधेश्याम पाल, आशीष गुप्ता, मनोज अग्रवाल, वारिद अली, शोभित कुशवाहा, विकास गुप्ता सहित दर्जनों व्यापारी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!