पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद![]()
टेन न्यूज ii 11 जून 2026 ii रामजी पोरवाल ब्यूरो
औरैया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा एवं क्षेत्राधिकारी बिधूना पी. पुनीत मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में थाना बिधूना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मोटरसाइकिल चोरी के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सतीष चन्द्र उर्फ छोटे पुत्र विनोद कुमार, निवासी द्वारिका प्रसाद डिग्री कॉलेज के पास, अछल्दा रोड, कस्बा व थाना बिधूना, जनपद औरैया के रूप में हुई है। अभियुक्त की उम्र करीब 35 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने उसे रामलीला मैदान के पास से गिरफ्तार किया।
पूछताछ और बरामदगी के आधार पर थाना बिधूना में मु0अ0सं0 219/2026 धारा 317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि उसने बरामद मोटरसाइकिल UP 83 AW 7312 HF डीलक्स को 15 हजार रुपये में खरीदा था, लेकिन उसके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं थे।
पुलिस जांच में पता चला कि मोटरसाइकिल प्रदीप पुत्र सुभाष चन्द्र के नाम पंजीकृत है, जो वर्ष 2019 में जनपद फिरोजाबाद के सिरसागंज क्षेत्र से चोरी हो गई थी। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।