बरु रेवा गांव में शासकीय भूमि पर अवैध मिट्टी उत्खनन का आरोप, ग्रामीणों ने की जांच की मांग![]()
टेन न्यूज ii 11 जून 2026 ii जिला नरसिंहपुर | रिपोर्ट – विकास सियारिया
नरसिंहपुर जिले के बरू रेवा ग्राम में शासकीय भूमि पर अवैध रूप से मिट्टी उत्खनन किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम चौकीदार को शासन द्वारा चौकीदारी के लिए आवंटित भूमि से मिट्टी का अवैध उत्खनन कराया जा रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, लंबे समय से मिट्टी निकासी का कार्य जारी है, लेकिन संबंधित विभाग और प्रशासनिक अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है और कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं कि आखिर इस गतिविधि के लिए जिम्मेदार कौन है।
ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि क्या यह उत्खनन अधिकारियों की अनदेखी या संरक्षण में हो रहा है अथवा किसी राजनीतिक दबाव के चलते कार्रवाई नहीं की जा रही है। वहीं यह भी जांच का विषय बना हुआ है कि भूमि धारक स्वयं इस कार्य में शामिल है या नहीं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। अब देखना होगा कि खबर सामने आने के बाद संबंधित विभाग और जिला प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं तथा अवैध उत्खनन पर रोक लगाने के लिए क्या कदम उठाते हैं। :::